*सेवा ही संकल्प के अंतर्गत नगरपालिका गढ़मुक्तेश्वर के पंचायती मंदिर में महायज्ञ का आयोजन 

Share
  17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तहत आज सेवा ही संकल्प के अंतर्गत नगरपालिका गढ़मुक्तेश्वर के पंचायती मंदिर में महायज्ञ का आयोजन माननीय विधायक जी एवं माननीय अध्यक्ष नगरपालिका जी के नेतृत्व में किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतो में निरंतर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *