ओम हास्पिटल में आयोजित हुआ स्नेह मिलन समारोह

Share
राकेश कुमार मिश्रा शिवली कानपुर देहात, रनियां अकबरपुर विधानसभा के अन्तर्गत बाघपुर शिवली में स्थित ओम हास्पिटल में विगत दिवस स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें वर्तमान चौबेपुर ब्लाक प्रमुख एवं रनियां अकबरपुर विधानसभा के प्रवल दावेदार राजेश शुक्ला अपने सहयोगियों के साथ शामिल होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की | ओम हास्पिटल के डायरेक्टर विमल त्रिवेदी एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी सोनू पहलवान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया, कार्यक्रम में उपस्थित अनेक वक्ताओं ने अपने बिचार व्यक्त किए
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteऔर राजेश शुक्ला को आगामी विधानसभा के होने वाले चुनाव में भरी मतों से विजय दिलाते विधानसभा भेजने का आवाहन किया जिसका उपस्थित जन समुदाय ने समर्थन करते हुए विधायक बनाने के लिए हुंकार भरी, वहीं राजेश शुक्ला ने उपस्थित जन समुदाय के साथ ही क्षेत्र के आम जनमानस को आश्वस्त किया कि किसी भी समय हमारी आवश्यकता हो मुझे अवगत कराएं, हम यथाशीघ्र आपके बीच में होंगे, हमारा एक मात्र उद्देश्य अपनी जनता के बीच में रहकर उनकी सेवा करना है, उपस्थित जनसमुदाय ने भी उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा भेजने का आश्वासन दिया है इसके साथ ही आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का सफल संचालन राजू तिवारी ने किया |इस अवसर पर उ० प्र० राइस मिल एशोसिएशन के अध्यक्ष विनय शुक्ला,पारस त्रिवेदी, दिलीप शुक्ला, सत्य प्रकाश, राम प्रकाश त्रिवेदी, चारु अवस्थी आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *