सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को महान समाजवादी नेता एवं संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित कर दोनों महापुरुषों के विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई।
सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने समाज के हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वहीं, महाराजा अग्रसेन ने सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के कल्याण का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राम निहोर यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए, ताकि सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित हो सके। संगोष्ठी को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, चैधरी यशवंत सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, कृष्णा पंडित, कृष्ण प्रदीप, सुरेश यादव, त्रिपुरारी गौड़, राजेश, प्रमोद, राहुल, रमेश, इलियास, रोहित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।