पेड़ से टकरायी डीसीएम ट्रक, चालक गंभीर

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रासपहरी गांव के पास शनिवार की देर रात मक्के का बीज लदा डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक का पैर स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया, जिससे वह केबिन में ही फंसकर रह गया। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में उसे सीएचसी म्योरपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।चालक की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी 48 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र राघव सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, डीसीएम ट्रक छत्तीसगढ़ से मक्के का बीज लादकर दिल्ली जा रहा था। शनिवार की रात करीब 12ः15 बजे रासपहरी गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कराया। पहले जेसीबी की मदद से उसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गैस कटर से ट्रक का केबिन काटने का प्रयास किया गया। इसी दौरान ट्रक में आग लगने लगी, जिसे पानी डालकर बुझाया गया। काफी मशक्कत के बाद स्टेयरिंग खोलकर चालक को बाहर निकाला जा सका। सीएचसी म्योरपुर में चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्य ने चालक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *