समता भवन में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

Share

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और लोकतंत्र की रक्षा में दिए गए योगदान को याद किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज तथा देश को सही दिशा देने की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में खुशहाली और समानता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों की समस्याओं और उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है और उनके आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों और संघर्षों को याद करना प्रासंगिक है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि जयप्रकाश नारायण का त्याग, संघर्ष और समर्पण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने संपूर्ण क्रांति आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण ने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ विपक्षी आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनके नेतृत्व में बिहार से शुरू हुआ संपूर्ण क्रांति आंदोलन देशव्यापी बना और इसका भारतीय राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ा। इसी आंदोलन ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोकनायक के रूप में पहचाने जाने वाले जयप्रकाश नारायण का जीवन जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।कार्यक्रम में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामजन्म चौहान, राहुल निषाद, सुग्गु, दारा यादव, अवधेश कुशवाहा, हरिवंश यादव, द्वारिका यादव और लड्डन खां सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *