भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने करतार सिंह गुर्जर

Share
कांठ। रविवार को भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) की ओर से संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांठ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सीकरी के प्रधानाध्यापक करतार सिंह गुर्जर को भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं एफडी इंटर कॉलेज मुरादाबाद में सहायक अध्यापक मोहम्मद मुनव्वर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।करतार सिंह गुर्जर का मनोनयन शिक्षकों के प्रति उनकी आस्था, लगन और परिश्रम को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संगठन विस्तार एवं समन्वय समिति की संस्तुति पर किया गया। यह मनोनयन भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी चौधरी गौरव टिकैत, दानवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौसिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी और जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद साबिर हुसैन ने की। इस अवसर पर भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी और मुरादाबाद के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी जहीर फारुकी, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष राम रतन बालियान, बागपत के जिलाध्यक्ष हरेंद्र तोमर, अमरोहा के जिलाध्यक्ष राकेश चहल, संभल के जिलाध्यक्ष रुकमेश चाहल, हापुड़ के जिलाध्यक्ष अंशु सिंह सिद्धू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और शिक्षकों की भागीदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *