कांशीराम साहब के विचार सामाजिक न्याय की प्रेरणा: कमाल अख्तर

Share
कांठ। विधानसभा क्षेत्र कांठ के गोपालपुर नत्था नगला स्थित फार्म हाउस में रविवार को कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चंद्रशेखर चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने दलितों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सामाजिक न्याय और समानता की राह दिखाई। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा बढ़ाने और संविधान की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों और कमजोर वर्गों के सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि कांशीराम साहब ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर बहुजन समाज को संगठित किया। उनके मिशन को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम साहब का जीवन शोषितों और वंचितों के अधिकारों के संघर्ष के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए समाज के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, डॉ. नौरतन सिंह, चंद्रपाल सिंह, दिनेश कुमार, मुकेश यादव, लाखम सिंह सैनी, सुखीराम सिंह, धर्मपाल सिंह, बलवंत सिंह, अशोक कुमार, कमल सिंह, विजेंद्र सिंह, भीमपाल सिंह, ओमप्रकाश, पालीराम कश्यप, आनंद सिंह गौतम, कुशल सिंह, कल्लू सिंह, जयवीर सिंह, होराम सिंह, वीर सिंह, सोमवीर आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *