मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

Share

गाजीपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाते हुए प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।अभियान के दौरान पुलिस बल ने लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/वहीं, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और जांच अभियान चलाया। इस दौरान शोहदों पर नजर रखते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।पुलिस का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता और निगरानी जारी रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *