एसपी ने थानाध्यक्षों को मामलों के निस्तारण का दिया निर्देशित

Share
महराजगंजः  पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है। उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर वहीं किया जाए। इससे शिकायतकर्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पुलिस कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।उन्होंने थाना स्तर पर संचालित जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, थानों पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनके निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।एसपी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महराजगंज पुलिस का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराना और पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *