अधिवक्ता सुरेश बाबू पर हमले को लेकर विभिन्न संगठनों में आक्रोश,

Share
ललितपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश बाबू जैन के साथ हुई कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी की घटना को लेकर अधिवक्ता एवं सामाजिक संगठनों ने आक्रोश जताया। मामले को लेकर ललितपुर टैक्स बार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन,विश्व हिंदू महासंघ, लायन्स क्लव,अन्नपूर्णा संघ सहित विभिन्न संगठनों ने पुलिस प्रशासन से घटना का संज्ञान लेकर आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 5 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश बाबू जैन अपने घर से मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नारायण कुशवाहा निवासी आजादपुरा, ललितपुर द्वारा कथित रूप से उनके साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद अधिवक्ता अपनी जान बचाते हुए घर की ओर लौटे, जबकि आरोपित द्वारा कथित रूप से हथियार लेकर उनका पीछा किया गया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है।अधिवक्ता संगठनों का कहना है कि वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश बाबू जैन लंबे समय से ललितपुर में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं। ऐसे में उनके साथ हुई घटना को गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, रूपनारायण विश्वकर्मा,सत्येंद्र जैन, दिवाकर शर्मा, शैलेंद्र जैन B2, नितिन श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा, मुकेश साहू, निलेश जैन, अंकित जैन, अभय जैन आत्माराम  रिछारिया, प्रदीप झा,  सन्मति सराफ,रवि शंकर राठौर,अनिल जैन अंचल, अमितप्रिय जैन,  सुदेश अग्रवाल,संजय रसिया,दिलीप चौधरी, पवन शिवाजी,अक्षय अलया, रोहित साहू, चंद्रशेखर राठौर,कैलाश अग्रवाल, दलजीत सिंह, राहुल गुप्ता, समर पटेल, पुष्पेंद्र कुमार, आकाश वर्मा, प्रहलाद राठौड़,आबिद खान, विजय साहू, निशांत चौबे,दीपक सेन, सुधीर मिश्रा, मुकेश साहू, राजीव अग्रवाल, मुकेश सेन, रजतदीक्षित, जितेंद्र राठौर, बृजेश सेन, श्रेयांश जैन,संजीव निरंजन,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *