तीन दिन की बारिश में भरभराकर गिरे दो मकान, परिवारों ने पड़ोसी के घर ली शरण,

Share
शेरकोट ।शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकानों की हालत खराब कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नागपुर खड़कसेन और वाजिदपुर में बारिश के कारण दो मकान भरभराकर गिर गए। दोनों हादसों में परिवार के लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे जनहानि होने से बच गई।
ग्राम नागपुर खड़कसेन निवासी विधवा मितलेश का मकान सोमवार शाम अचानक भरभराकर गिर गया। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण मकान की हालत पहले से ही खराब हो गई थी। घटना के समय मितलेश अपने दो पुत्रों और एक पुत्री के साथ मकान के समीप स्थित घेर में थीं। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। इसी तरह ग्राम वाजिदपुर निवासी परवीन सिंह का मकान भी बारिश की वजह से ध्वस्त हो गया। परिजनों के अनुसार लगातार बारिश के चलते मकान की छत से पानी टपक रहा था। खतरा भांपकर परवीन सिंह अपनी पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र के साथ पड़ोसी के घर चले गए थे। उनके वहां से हटने के कुछ ही समय बाद मकान का हिस्सा गिर गया।दोनों घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।हल्का लेखपाल रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोनों स्थानों पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। बारिश से हुए नुकसान की जांच कर रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को भेजी जा रही है। नियमानुसार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *