पहल टुडे रसूलाबाद कानपुर देहात विकास खंड रसूलाबाद के *नवागंतुक खंड विकास अधिकारी (BDO) नरेश कुमार* ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं।बीडीओ नरेश कुमार ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता ब्लॉक क्षेत्र में *सफाई अभियान* को तेज करना होगा। गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।दूसरी प्राथमिकता *गौशालाओं का औचक निरीक्षण* होगी। गौशालाओं में भूसा, पानी और पशुओं के रखरखाव की व्यवस्था को परखा जाएगा और लापरवाही मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।तीसरी प्राथमिकता *जन शिकायतों का निस्तारण* होगी। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं बल्कि सचिव और शिकायतकर्ता के बीच सीधा संवाद कराकर और स्थलीय वार्तालाप के बाद किया जाएगा, ताकि शिकायतों का सही समाधान हो सके।वहीं ब्लॉक में *अधूरे पड़े अमृत सरोवरों की जांच कर उनका नवीनीकरण* कराया जाएगा। इसके अलावा गांवों में बनी *इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़कों पर किसानों द्वारा अवैध रूप से पशु बांधने* की समस्या पर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे लोगों को नोटिस दिया जाएगा और न मानने पर *एसडीएम के साथ समन्वय बैठक कर दंडात्मक कार्रवाई* की जाएगी।