सितम्बर से 3 अक्टूबर तक होगा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन

Share
 गंज । पितृपक्ष के पावन अवसर पर 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक महात्मा विदुर की तपोस्थली विदुरकुटी पर स्थित श्रीकृष्ण विदुर मंदिर के प्रांगण में  सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित कृष्ण कांत शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जायेगा । कथा के संयोजक प्रसिद्ध . ज्योतिषाचार्य पंडित जीत भारद्वाज और मुख्य यजमान  कृष्णा चौधरी ने सभी धर्मप्रेमियो से भागवत कथा में प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आहवान किया।
7 दिवसीय शुरु होने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 27 सितम्बर को प्रातः नौ बजे भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette  प्रतिदिन अपराहन 1 lबजे से शाम 5 बजे तक परमपूज्य कथावाचक कृष्ण कांत शास्त्री जी श्रीमद् भागवत् की अपने मुखार वृंद से अमृत वर्षा करेंगे । 4 अक्टूबर को हवन पूजन व विशाल भंडारे के आयोजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा । पं जीत भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मानव व भक्त जनों को जीने का सही मार्ग प्राप्त होता है। मानव जीवन में भागवत कथा का विशेष और महत्वपूर्ण स्थान है । इस कथा के श्रवण से घर परिवार समाज और राष्ट्र में शांति और खुशहाली के मार्ग खुलते है साथ ही मानव पाप कर्म करने से घबराने लगता है। इसलिए सभी सनातन प्रेमियों को अपने व्यस्त समय में समय निकालकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *