मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला में बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील ) lप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पयागपुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने प्रतिभाग कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक नीलम शुक्ल ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया कार्यक्रम में पयागपुर ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायतों से कक्षा पांच से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प को चित्रों के जरिए अभिव्यक्त किया।read  more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबच्चों ने अपनी चित्रकारी में विकसित भारत की परिकल्पना, देश की प्रगति और भविष्य के भारत की तस्वीर को रंगों के माध्यम से उकेरा कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर तीन बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, देश के प्रति जिम्मेदारी और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक हैं।इस अवसर पर निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ,खंड शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *