बहराइच ( कैसरगंज ) lथाना कैसरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 310 रुपए नकद तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे की रॉड और सब्बल बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के सुनारी चौराहा पर हुई चोरी के अनावरण के लिए पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बकौला भट्ठे के पास ग्राम कुर्संडा-रम्मोपुर मार्ग की पुलिया के समीप मौजूद हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली।पूछताछ में आरोपियों की पहचान करमशा कामिल उर्फ कालिया पुत्र मोहम्मद हसीब, उम्र 25 वर्ष, निवासी साहपुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी के 160 रुपए नकद तथा चोरी में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और सब्बल बरामद हुई। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान तेजकरण पुत्र रामाधार निवासी पहली पार दाखिली, कुर्संडा, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी के 150 रुपए नकद बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना कैसरगंज में मुकदमा संख्या 317/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय बहराईच भेज दिया गया।