*जिलाधिकारी ने की गांधी जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

Share
 हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी  विधान जायसवाल एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की उपस्थिति में आगामी 02 अक्टूबर, गांधी जयंती के आयोजन की तैयारियों के संबंध में माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्टेªट में बैठक आयोजित की गई।बैठक में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता, अहिंसा एवं सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, डीएफओ प्रोमिला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *