जल निकासी को सड़क पटरी से बनायी गई दो फीट ऊंची नाली, गंदे पानी से गुजर रहे लोग

Share

सोनभद्र। नगर के हाइडिल फील्ड से कांशीराम आवास तक सड़क किनारे नगर पालिका की ओर से हाल में कराए गए नाली निर्माण को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने सवाल उठाए हैं। पूर्व विधायक ने मौके का जायजा लेते हुए नाली के निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था पर आपत्ति जताई।उन्होंने कहा कि सड़क से करीब दो फीट ऊंची नाली बना दी गई, लेकिन निर्माण के महीनों बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि नाली के पानी की निकासी किस दिशा में और किस व्यवस्था से होगी। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि बिना समुचित जल निकासी योजना और तकनीकी सर्वे से कराया गया निर्माण जनता के धन की बर्बादी का कारण बन रहा है।read  more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने कहा कि यदि नाली का पानी सड़क की ओर आएगा तो क्या उसे सड़क पर ही बहने और सूखने के लिए छोड़ दिया जाएगा। सड़क किनारे ऊंची नाली के कारण पटरी भी प्रभावित हुई है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ राजस्व अधिकारियों की भी आवाजाही होती है। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों को निर्माण की खामियां दिखाई क्यों नहीं दे रही हैं। पूर्व विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, नाली के डिजाइन और जल निकासी व्यवस्था की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही नाली की जल निकासी का समुचित तकनीकी समाधान कराने और आवश्यकतानुसार नाली का स्तर सड़क के अनुरूप करने की मांग की। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग भी उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *