पीडीए जन पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

Share

सोनभद्र। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के कनहरा में बुधवार को पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने प्रत्येक इंसान को मानव के रूप में अपनी पहचान और सम्मान स्थापित करने के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी और स्वयं भी सामाजिक असमानता के खिलाफ साहसपूर्वक आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब और उनके बनाए संविधान के अपमान व तिरस्कार की साजिश भाजपा लगातार करती रहती है। भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही माफी को उन्होंने दिखावटी करार दिया। उन्होंने पीडीए समाज के लोगों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपीडीए समाज को संकल्प लेना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाकर अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में योगदान देंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ऐसे नेता हैं, जिन्हें सभी समाज के लोग सम्मान देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश सचिव मुनीर अहमद, ओबरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील गौड़, रामजतन प्रजापति, मदन प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, राम अवधेश प्रजापति, रामबली प्रजापति, कम्मी प्रसाद प्रजापति, रामसनेही प्रजापति, भगवान प्रसाद प्रजापति, राम प्रसाद प्रजापति, राम आधार प्रजापति, राजेश गुर्जर, मोहम्मद शेख, अरविंद गुप्ता, रामानुज जायसवाल, वीरेंद्र प्रजापति, उर्मिला प्रजापति, प्रमिला प्रजापति, किसमतिया प्रजापति, फुलवंती प्रजापति और रमेश सिंह यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *