सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरायी पिकअप, चालक-खलासी की मौत

Share

सोनभद्र। सदर कोतवाली अंतर्गत सुकृत चैकी क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर बुधवार को खड़े हाईवा ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त दुद्धी थाना क्षेत्र के खतौली गांव निवासी सद्दाम हुसैन उम्र 32 वर्ष व कादल गांव निवासी रविन्द्र कुमार उम्र 27 वर्ष के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पिकअप चालक व खलाशी अपने वाहन से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान दोनों जैसे ही सुकृत पुलिस चैकी क्षेत्र के चहलवा गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंचे कि तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप सवार सद्दाम और रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर इस हादसे को लेकर क्षेत्रीय लोगों में स्थानीय पुलिस के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों के प्रति काफी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना रहा कि सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समय-समय पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस क्रम पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना पुलिस के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारी बड़ी मुस्तैदी के साथ सड़क पर उतर कर वाहनों की चेकिंग कर ट्रैफिक नियमों के उलंघन में ई-चालान की ताबड़तोड़ कार्रवाई करते है, लेकिन उनके द्वारा सड़क किनारे खड़े बड़े-बड़े मालवाहक वाहनों को हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है। सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा ढ़ावा से लेकर सुकृत पुलिस चैकी क्षेत्र में जगह-जगह वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर उप खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त बड़े-बड़े वाहन बेतरतीब ढ़ंग से खड़े किए जाने से आएदिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में यदि सड़क किनारे मालवाहक वाहनों के खड़े होने पर रोक लगा दी जाए तो सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। क्षेत्रीय लोगों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *