बहराइच। श्री गणेश पूजा एवं आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार रात जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। घंटाघर चौराहे से विभिन्न पूजा पंडालों तक अधिकारियों ने भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।पैदल गश्त के दौरान डीएम और एसपी ने नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवागमन और भीड़भाड़ की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/अधिकारियों ने त्योहार के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने आयोजकों से भी निर्धारित व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के साथ समन्वय कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा समेत पुलिस बल मौजूद रहा।