तीन आरोपित चोर गिरफ्तार, पांच मोबाइल और नकदी बरामद

Share

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल, 3,400 रुपये नकद, तीन आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों की गिरफ्तारी बरुहा मोड़ पुलिया के पास से की गई। गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंद्रसिहाली निवासी लवकुश मिश्रा उर्फ नवीन कुमार, रामनगर थाना क्षेत्र के मुकौली निवासी आजाद और मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी विशाल कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपितों ने 27 अगस्त को भटुवामऊ गांव में एक महिला का मोबाइल और मोबाइल कवर में रखे रुपये चोरी किए थे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/30 अगस्त को सूरतगंज में रास्ता पूछने के बहाने एक व्यक्ति को बातचीत में उलझाकर मोबाइल चोरी करने का आरोप है। इसके अलावा 16 सितंबर को बैरानामऊ मंझारी से मोबाइल और आधार कार्ड चोरी किए जाने की बात सामने आई है। इन मामलों में मोहम्मदपुर खाला थाने में मुकदमा संख्या 443/2026, 433/2026 और 442/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपर निरीक्षक वीर सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह व अनुभव मिश्रा समेत मुख्य आरक्षी जयप्रकाश मिश्रा और आरक्षी प्रवीण पटेल, आशीष कुमार, अमन सचान, शुभम अवस्थी, रवि कुमार व लोकेन्द्र यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *