बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मसौली ग्राम पंचायत स्थित विश्वनाथ मैरिज लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर की ओर से पीडीए जन चौपाल आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक गौरव कुमार रावत ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। गौरव कुमार रावत वर्तमान में जैदपुर से सपा विधायक हैं। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए लोगों को सम्मान दिलाने का काम करते हैं। उन्होंने बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नए मतदाताओं को जोड़ने तथा कम से कम 10 नए मतदाता फार्म भरवाने का आह्वान किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। सपा प्रदेश सचिव बलराम मौर्य ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक का आरोप लगाते हुए सरकार को युवाओं के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख यासिर अराफात किदवई ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं उठाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अरुणेश कुमार रावत ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक गौरव कुमार रावत और जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा महासचिव प्रेम किशोर वर्मा ‘पप्पू’ ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ‘संजय’ ने किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष यशवंत यादव, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद ‘शानू’, मसौली ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, हरख ब्लॉक अध्यक्ष केशव राम वर्मा, सिद्धौर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।