उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी (काशी) से गुजरात के वडनगर के लिए निकली ‘सेवा यात्रा’ का रविवार को जनपद उन्नाव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भव्य स्वागत किया। करीब 50 बाइक सवार कार्यकर्ताओं के जत्थे के साथ पहुंची यात्रा के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच यात्रियों का अभिनंदन किया गया। कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा भी की गई।यात्रा के उन्नाव आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि यह यात्रा सेवा, आस्था और संकल्प का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा दल काशी से पवित्र गंगाजल लेकर जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने गंगा को भारतीय सनातन परंपरा, आस्था और संस्कृति की जीवनधारा बताते हुए यात्रा को काशी से गुजरात तक सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बताया।जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही गुलहरिया, अकोहरी और मौरावां स्थित मोतेश्वर मंदिर में यात्रा का ढोल-नगाड़ों एवं जयकारों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित चौपाल में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाबूराम पाल डिग्री कॉलेज, मौरावां में भोजन व्यवस्था के बाद यात्रा मिर्री चौराहा, पुरवा पहुंची। यहां पुरवा विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकई जगह बुलडोजर पर चढ़कर पुष्पवर्षा करते हुए यात्रियों का अभिनंदन किया गया।इसके बाद यात्रा का मंगतखेड़ा, बिछिया और दही चौकी में भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सायंकाल सेलिब्रेशन होटल/गेस्ट हाउस में सांस्कृतिक संध्या, रात्रिभोज और विश्राम की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर पुरवा विधायक अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र लोधी, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री शिवांजलि पाण्डेय तथा यात्रा के क्षेत्रीय सह-संयोजक एवं आईटी प्रमुख मानस मित्रा मौजूद रहे। यात्रा के प्रबंधन में कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता तथा जिला महामंत्री डॉ. रजनीश वर्मा और उदय प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका रही।स्वागत कार्यक्रमों में प्रधान संघ अध्यक्ष भोले सिंह, अरुण सिंह, शुभम चौधरी, नरेंद्र कुशवाहा, रामशंकर लोधी, विजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपंशू चौधरी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख आनंद गुप्ता, मयंक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, राकेश लोधी, नरेंद्र एवं सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रात्रि विश्राम के बाद सोमवार, 21 सितंबर को प्रातः सेवा यात्रा उन्नाव सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होते हुए सरोसी के रास्ते बिल्हौर के लिए रवाना होगी।