जन आरोग्य मेले में 174 लाभार्थियों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Share

बहराइच (पयागपुर)। पयागपुर स्वास्थ्य क्षेत्र के खुटेहना, रामनगर खजुरी, पहलवारा, मुंडेरवा ठकुराइन और बभनियावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य कर्मियों ने कुल 174 लाभार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इनमें 60 पुरुष, 67 महिलाएं और 47 बच्चे शामिल रहे।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने औचक पर्यवेक्षण किया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/उन्होंने मेले में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक विभागीय सुझाव दिए।मेले में बुखार और चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।इस दौरान डॉ. अब्दुल वाहिद, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. श्रीकेश वर्मा, गुंजन गोपाल मिश्रा, केके शुक्ल, महफूज अंसारी, अनिल, प्रतिभा देवी, पूर्णिमा शुक्ला, स्टाफ नर्स दीप्ति, अंकित पाठक और राजेंद्र यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *