राधाअष्टमी पर बाबा भारती मंदिर में सजा भक्ति का दरबार, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

Share
शेरकोट ।राधाअष्टमी के पावन अवसर पर मोहल्ला वीरथला स्थित बाबा भारती मंदिर में शनिवार शाम श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर राधारानी का गुणगान किया। भक्ति रस से सराबोर भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर शाम तक भजनों का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने “राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी” सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही और सभी ने राधारानी के चरणों में सुख-समृद्धि की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/मंदिर के पुजारी चेतन शर्मा ने श्रद्धालुओं को राधाअष्टमी का महत्व बताते हुए कहा कि राधारानी प्रेम, भक्ति, करुणा और समर्पण की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कहा कि राधारानी की कृपा से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। राधाअष्टमी का पर्व हमें प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देता है।आयोजन में डोली रस्तौगी, रीमा रस्तौगी, शीतल, शिखा, मिनी, उर्मिला गहलौत, नीलम शर्मा सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर देर शाम तक राधे-राधे के जयघोष से गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *