ज्ञानेन्द्र यादव निर्विरोध चुने गए राम सेवक पी.जी कॉलेज के प्रबन्धक

Share

बाराबंकी। राम सेवक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंदौली, देवां में आयोजित शपथ एवं स्वागत समारोह में अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र कुमार यादव (पम्मू), पुत्र स्वर्गीय राम जियावन यादव, को महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रबन्धक चुना। समारोह के मुख्य अतिथि बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने नवनिर्वाचित प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र कुमार यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस परिवार का महाविद्यालय के विकास में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व स्वर्गीय बाबू राम जियावन यादव भी महाविद्यालय में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संस्था को निरंतर आगे ले जाने में योगदान देते रहे। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि अब उनके पुत्र ज्ञानेन्द्र कुमार यादव भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए महाविद्यालय के विकास और शैक्षिक उन्नति को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteशपथ एवं स्वागत समारोह में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डॉ. आर.डी. यादव, उपाध्यक्ष कुँवर ज्ञान सिंह यादव, सचिव/प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र प्रताप यादव, कोषाध्यक्ष चित्ररंजन सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप यादव एडवोकेट, देवेन्द्र प्रताप यादव एडवोकेट, पूर्व पुस्तकालय अध्यक्ष राम दयाल यादव, आफाक अली, अकबाल बहादुर राही एडवोकेट, बार काउंसिल अध्यक्ष रमन द्विवेदी, पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई, डॉ. बाबू राम यादव, डॉ. विकास यादव, सरताज चौधरी, सैय्यद सुहेल, चुनाव अधिकारी दिनेश यादव, प्रबन्ध समिति सदस्य वासुदेव प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष विकास मंच रामहर्ष यादव, सर्फुद्दीन बरेठी, रमेश कुमार यादव, रवीन्द्र वर्मा, अध्यापक अरविन्द कुमार यादव, विकास मंच के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, पूर्व प्रबन्ध समिति सदस्य विक्रम यादव, सन्तराम चौधरी, विजय यादव, पुष्पेन्द्र यादव, विपिन कुमार यादव, योगेन्द्र सिंह यादव, जितेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र यादव, अतीक अहमद सद्दन, रियाज अहमद, अकील अहमद, फैसल, रमेश यादव, अजय यादव, इरफान कुरैशी, मो. दिलशाद, फरहान किदवई, रामाधार, मो. इजहार एडवोकेट, प्रवण बाजपेयी, रामकुमार वर्मा, अमित सूर्यवंशी, रामहरख रावत, आर.डी. राव, प्रियंका वर्मा एडवोकेट, प्रवेश यादव और विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में नवनिर्वाचित प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र कुमार यादव का स्वागत करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और महाविद्यालय को शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में और अधिक ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *