वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर जायसवाल का संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने किया सम्मान

Share

सोनभद्र। दुद्धी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधि क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे जगदीश्वर जायसवाल का शनिवार को उनके निज आवास पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से सम्मान किया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नोटरी अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष सोनभद्र बार एसोसिएशन अमरनाथ मिश्र तथा दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमापति पांडेय ने उन्हें अंगवस्त्र, फटका, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान किया।वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ ही विधि एवं न्याय व्यवस्था में उनकी भूमिका का सम्मान है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से युवा अधिवक्ताओं को प्रेरणा मिलती है तथा अधिवक्ता समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान महासंघ की प्राथमिकताओं में शामिल है। उमापति पांडेय ने जगदीश्वर जायसवाल के सम्मान को विधि जगत में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता बताया। इस अवसर पर महासंघ के जिला पदाधिकारी अवनीश मिश्र, महेश पांडेय, प्रदीप धर, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *