स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में 40 टीमों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

Share

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में 11 व 12 सितंबर को दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 40 टीमों के 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर नवाचार और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी टीमों में 29 सॉफ्टवेयर और 11 हार्डवेयर आधारित टीमें शामिल रहीं।कार्यक्रम के पहले दिन विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रोजेक्ट में सुधार और प्रभावी तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। दूसरे दिन सभी टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रशांत पांडेय ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले के लिए अग्रसारित किया जाएगा।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/मुख्य अतिथि अदाणी पावर के मुख्य व्यवसाय अधिकारी स्मूर्ति आर. नायक ने विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी क्षेत्र में नए प्रयोग के साथ मूलभूत ज्ञान की मजबूत समझ भी जरूरी है। संस्थान के निदेशक के.एस. वर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार, टीमवर्क, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करते हैं। कार्यक्रम में के. देवास नेसन, एक्सपोसिस डेटा लैब्स के संस्थापक एवं सीईओ वाई. विष्णुवर्धन तथा डॉ. अरविंदा कुमार समेत संस्थान के फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। आयोजन आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की ओर से किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान और प्रतिभा प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *