श्री कृष्ण और नंदी कब तक रहेंगे बंदी नारे के साथ निकली शोभायात्रा 

Share

सोनभद्र। श्री कृष्ण और नंदी कब तक रहेंगे बंदी… नारे के साथ शनिवार को ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय के प्रमुख शहर सोनभद्र नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले नगर के दंडईत बाबा मंदिर से निकली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु एवं कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजा के साथ महिला थाना रोड से मेन चैक, धर्मशाला चैराहा, स्वर्ण जयंती चैराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे, यहां यात्रा का समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पावन धाम है, जहां आज से लगभग सवा पांच हजार वर्ष पूर्व द्वापर युग में मथुरा नगरी के अत्याचारी राजा कंस के कारागार में भगवान श्री कृष्ण अर्धरात्रि में माता देवकी व पिता वासुदेव के आठवें पुत्र के रूप में प्रगट हुए थे। श्रीकृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कराया था।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की जमीन पर जबरन शाही ईदगाह मस्जिद बना ली गई है। वहीं, संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में बनी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाए जाने की मांग वर्षो से चली आ रही है। बताया कि शाही ईदगाह मस्जिद को हटाए जाने की मांग को लेकर महासंघ राष्ट्रसंत अवेद्यनाथ की साप्ताहिक पुण्यतिथि 12 से 18 सितम्बर तक प्रदेश के प्रत्येक जिलों में शोभायात्रा निकाल कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह मस्जिद नहीं हटाया गया तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। इस मौके पर महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी, नूतन सिंह, प्रेमशंकर रावत, कृष्णकांत द्विवेदी, नंदकिशोर द्विवेदी, प्रेम, राजू मिश्रा, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *