नगीना । भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्षों सुभाष वाल्मीकि व राजीव सिसौदिया तथा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर का नगीना नगर मंडल अध्यक्षा व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह में भव्य स्वागत किया गया। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस में शुक्रवार की देर शाम तक चले स्वागत कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष अंजलि विश्नोई मित्तल व उनके पति सौरभ मित्तल के संयोजन में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किए गए पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व राजीव सिसौदिया एवं क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा जय श्री राम का पटका पहना कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।सुभाष वाल्मीकि व राजीव सिसौदिया पूर्व में भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और हरजिंदर कौर लगातार दूसरी बार क्षेत्रीय मंत्री बनाई गई हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं से कहां कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियो में जुट जाएं उन्होंने साफ कहा कि हमारी बूत कमेटिया मजबूत होनी चाहिए क्योंकि चुनाव बूत कमेटियो पर बहुत कुछ निर्भर होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कारकर्ताओ ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियो को बताया । विधानसभा चुनाव सर पर है इसलिए और जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। राजीव सिसोदिया ने कहा कि यह देश और प्रदेश देख रहा है कि विपक्ष हर दावओं खेल कर सत्ता कबजाना चाहता है। चाहे देश में कुछ भी हो उन्हें इससे कोई सरोकार नहीं है, उन्होंने कहा कि देश के हलात को देखते हुए हमें अपने आप को मजबूत और संगठित करना और होना है तभी हम मजबूत होकर 5 साल चलने वाली सरकार बना सकते हैं। पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अनूप वल्मीकि कार्यकर्ताओं से एक जूट रहने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/क्षेत्रीय मंत्री हरिंदर कौर ने संगठन को मजबूत बनाने और विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार हो इसके लिए हम सबको कार्य करना चहिए। अध्यक्ष पद से बोलते हुए मंडल अध्यक्ष अंजनी मित्तल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमें होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जुट जाना चाहिए। स्वागत समारोह में नव नियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्षों सुभाष वाल्मीकि व राजीव सिसौदिया, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर,भाजपा की जिला मंत्री व नगीना नगर मंडल प्रभारी मोनिका यादव, जिला उपाध्यक्ष नीरज विश्नोई, प्रांतीय पार्षद रोहित रवि, पूर्व विधायक सतीश गौतम, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, अजीत अग्रवाल, रोहित रवि, अरविंद गहलौत,कृष्ण बलदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सीटों की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक विधानसभा सीट पर जीत का मार्जिन बढ़ाने के लिए अभी से चुनावों की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।कार्यक्रम में पंडित सचिन शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी फूल सिंह, सौरभ मित्तल, चौधरी दग्विजय सिंह, कयुम लाईन, तिलक राज, केशव दीक्षित,नगर पालिका के सभासद संजीव दत्त शर्मा उर्फ गोपाल शर्मा, डॉ भूपेश चौहान,अमित गुप्ता, शिवशंकर सक्सेना, महेंद्र सैनी, शीतल अग्रवाल, चंद्रशेखर पाल, लवी मित्तल, प्रहलाद कुशवाह, भूरे सिंह, संजय शर्मा आदि रहे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान व महामंत्री सचिन शर्मा के संयुक्त संचालक आयोजित सम्मान समारोह में सैकड़ो भाजपाई मौजूद रहे और अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूलमालाओ से सम्मान किया।