मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Share

बाराबंकी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत बाराबंकी पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला हिंसा, उत्पीड़न और अन्य समस्याओं की शिकायत के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। पुलिस ने महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और वन स्टॉप सेंटर 181 की जानकारी दी।

read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ इसके अलावा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में भी बताया गया। महिलाओं को जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध के प्रति भी सतर्क किया। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों और सरकारी सहायता तंत्र के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। थाना स्तर पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *