नवाबगंज,उन्नाव। बारिश और लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं की कतार सीएचसी के मुख्य गेट के बाहर तक पहुंच गई।सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर, सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/अस्पताल में दिनभर मरीजों की भीड़ बनी रही।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र अस्थाना ने बताया कि उनकी ओपीडी में करीब 50 बच्चे वायरल फीवर, सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों का भी परीक्षण किया गया।डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं इंटर्न डॉ. राघवेंद्र के अनुसार उनकी ओपीडी में 100 से अधिक मरीज वायरल और सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे।चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने, साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा बुखार या अन्य लक्षण बने रहने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।