*पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात।* जनपद में एल,एस एंबुलेंस सेवा की बेहतरीन सेवाओं की आम जनमानस में प्रशंसा होने पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बिंद ने एवं,एल,एस एंबुलेंस सेवा के कानपुर मंडल के कॉर्डिनेटर पवन द्विवेदी को स्मृतिशेष रमेश चंद्र पाठक “अकिंचन” एवं स्मृतिशेष डॉ. सुरेश चंद्र पाठक जनकल्याण समिति फतेहपुर रोशनाई कानपुर देहात की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बिंद ने जनपद में एल,एस एंबुलेंस सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए पायलट प्रशांत तिवारी की कार्यप्रणाली की भी जमकर प्रशंसा की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल. वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शलभ मोहन एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. सिद्धार्थ पाठक आदि उपस्थित रहे।इस मौके पर मंडलीय कॉर्डिनेटर पवन द्विवेदी ने कहा कि सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा जनपद की LS एंबुलेंस सेवा को और अधिक बेहतरीन बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं, ताकि आम जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।