किरतपुर । आर्य समाज के 80 वे वार्षिक उत्सव के उपलक्ष मे छः दिवासिय कार्यक्रम मे समापन के उपलक्ष मे यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे काफ़ी संख्या मे नगर व क्षेत्र के आर्य जनो हिस्सा लिया। आर्य समाज किरतपुर में 80वा वार्षिक उत्सव व छः दिवसीय कार्यक्रम पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। वार्षिक उत्सव में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग लिया। उत्सव का समापन प्रातः कालीन यज्ञ से हुआ। यज के मुख्य यजमान अनूप रस्तोगी रहे। यज्ञ मे पूर्णाहुति के पश्चात दूर दूर से आए विद्वानों के प्रवचन एवं उपदेश हुए। यज्ञ के ब्रह्मा एवम मुख्य विद्वान राजीव रहे।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/जिन्होंने अपनी सारगर्भित वाणी से सभी सनातनी श्रद्धालुओ को वेदों की और लौटने का संदेश दिया। कुलदीप आर्य, नरेश आर्य एवं भीष्म सिंह ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने मातृशक्ति को शस्त्र और शास्त्र दोनो में पारंगत होने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय गोयल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्यसमाज के प्रधान महेन्दर राजपूत, डॉ. प्रसून शर्मा,विजेंद्र राणा,अशोक आर्य,संजय आर्य,रोहिताश सिंह,कविंद्र गोयल का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में गौरव पाराशर,गौरव जैन,बीना राणा,अनिल जैन,अलोक अग्रवाल,अनमोल अरोड़ा, राधेश्याम माहेश्वरी, रोहित माहेश्वरी, अनुराग श्री वास्तव,मड़ी अग्रवाल आदि उपस्तिथ रहे।