सड़क किनारे खाना खा रहे तीन लोगों को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Share
नजीबाबाद। थाना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे गांव सरवनपुर के तिराहे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क की पटरी पर बैठकर खाना खा रहे सिख समाज के तीन लोगों को पीछे से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों में अर्शदीप सिंह निवासी फिरोजपुर, पंजाब और गगनदीप सिंह निवासी पटियाला, पंजाब बताए गए हैं। तीसरे मृतक की पहचान मनदीप पंजाब निवासी के रूप में बताई गई है। बताया गया कि तीनों लोग पिकअप वाहन में घोड़े लेकर पीलीभीत से पंजाब की ओर जा रहे थे। रास्ते में हाईवे की पटरी पर रुककर देर रात खाना खा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे में शामिल स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार पंचायतनामा आदि की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *