पीएमएस के चुनाव, डॉ. लवभूषण अध्यक्ष और डॉ. शशिकांत बने सचिव

Share

बाराबंकी। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में बुधवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा बाराबंकी की कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।read more:https://pahaltoday.com/adg-conducts-surprise-inspection-of-police-office-branches-emphasizes-speedy-redressal-of-public-grievances/गहन मुकाबले के बीच, अध्यक्ष पद पर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लवभूषण गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज की है। डॉ. लवभूषण को कुल 110 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. अजय सिंह जिन्हे 78 वोट मिले उनको 32 मतों के अंतर से शिकस्त दी। सचिव पद पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत चैधरी ने एकतरफा जीत हासिल की है। उन्हें चुनाव में सबसे अधिक 138 वोट प्राप्त होने के साथ भारी मतों से सचिव पद पर विजयी घोषित हुए।उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए हुए मतदान में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार 131 वोट पाकर पहले और जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह 120 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। दोनों ही डॉक्टरों को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है।इस चुनाव में कई पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ, जो चिकित्सा संघ की एकजुटता को दर्शाता है। महिला उपाध्यक्ष डॉ. पूजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. पंकज चैधरी, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी में डॉ. आरिफ अहमद सिद्दीकी, संपादक के रूप में डॉ. मोहम्मद अतीक रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने स्वास्थ्य कर्मियों के हितों की रक्षा करने और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। सभी विजेताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के स्टाफ और जिले के डॉक्टरों ने माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *