पुस्तकीय ज्ञान के साथ मंे हो कला और संस्कृति की जानकारी: ईशान प्रताप सिंह

Share

बाराबंकी। जीवन के विस्तृत फलक पर पुस्तकीय ज्ञान के साथ अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए विभिन्न कलाओं, विधाओं को सीखना और उनकी प्रस्तुति करना एक विद्याथÊ ही नहीं, किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करता है।” यह विचार जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती अमिता सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिता सिंह एवं पीएम श्री जीआईसी के प्रधानाचार्य श्री राधेश्याम ने दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।read more:https://pahaltoday.com/lodheshwar-mahadev-corridor-to-boost-pilgrimage-dr-dilip-agnihotri/जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती अमिता सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री विद्यांशु शेखर झा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में एक हॉबी का होना आवश्यक है, जो दैनिक दायित्वों के बाद स्वयं को तनावमुक्त रखने में सहायक होती है। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला एवं संस्कृति से जुड़ाव रचनात्मकता के साथ व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कला उत्सव में विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एकल शास्त्रीय नृत्य में राधा प्रथम, महिमा कश्यप द्वितीय तथा कीर्ति तृतीय रहीं। एकल शास्त्रीय गायन में सुमित्रा प्रथम, साधना द्वितीय तथा महक तृतीय रहीं। हारमोनियम वादन में आयुष सिंह तथा ढोलक वादन में रामेश्वर दास इंटर कॉलेज नेवाजगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मूर्तिकला में अंजनेय पाठक प्रथम, शिवा द्वितीय तथा विष्णु तृतीय रहे। लोक नृत्य सामूहिक में जीडीएलबी इंटर कॉलेज सेदुल्लापुर प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पोखरा द्वितीय तथा यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर तृतीय रहा। लोक संगीत समूह में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रथम रहा। चित्रकला में सुहानी मौर्य प्रथम, रागिनी द्वितीय तथा खुशनुमा तृतीय रहीं। कहानी वाचन में अनामिका एवं शीलू प्रथम तथा चांदनी कुमारी एवं सोनम द्वितीय रहीं। नाटक में जमील-उर-किदवई गल्र्स इंटर कॉलेज की मुस्कान, खुशबू एवं खुशी शर्मा प्रथम, नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर की उम्मे कशर एवं सपना द्वितीय तथा काजल सिंह एवं मीना तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्यगण, निर्णायक मंडल के सदस्य एवं विद्यालय परिवार की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *