ट्रैक्टर खड़ा करने के विरोध पर दुकानदार को धमकी, पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप

Share
 किरतपुर । निकटवारती ग्राम भोजपुर के मेन मार्केट में दुकान के सामने ट्रैक्टर खड़े किए जाने का विरोध करने पर दुकानदार को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने अतीक पुत्र शफीक अहमद पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने पुलिस पर भी विपक्षी पक्ष के साथ कथित रूप से मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।पीड़ित मुजफ्फर अली पुत्र मजहर हसन के दिये गए प्राथना पत्र के अनुसार ग्राम भोजपुर के मेन मार्केट में उसकी किराये पर दुकान है। दुकान के सामने दो ट्रैक्टर खड़े रहने से ग्राहकों और अन्य लोगों के आवागमन में परेशानी होती है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ट्रैक्टर हटवाने के लिए वह पूर्व में तीन-चार बार शिकायत कर चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
आरोप है कि ट्रैक्टर खड़े करने का विरोध करने पर अतीक पुत्र शफीक अहमद ने कथित रूप से अभद्रता करते हुए पीड़ित के साथ गुंडागर्दी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसने इस संबंध में मंगल दिवस में भी शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।मुजफ्फर अली ने आरोप लगाया कि पुलिस भी इस मामले में विपक्षी पक्ष का साथ दे रही है और शिकायत के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दुकान के सामने खड़े ट्रैक्टरों को हटवाने तथा धमकी देने के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *