अवैध शराब के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान

Share
ललितपुर- मध्य प्रदेश के सागर जनपद के बंडा तहसील  में कथित संदिग्ध मदिरा के सेवन से हुई जनहानि के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के निर्देश एंव जिलाधिकारी ललितपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष परिवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08/09/2026  को  पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी की संयुक्त टीमों  द्वारा जनपद ललितपुर की तहसील सदर लालितपुर ,मेहरौनी अंतर्गत विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई और कम्पोजिट शॉप एवं देसी  मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया ।
दबिश के दौरान केलगुवा तिराहे के पास बिजली पावरहाउस के पास से 02 महिलाओं विनती कबूतरा पत्नी कन्हैया कबूतरा निवासी मोमाफी और वैष्णवी पत्नी कपिल कबूतरा निवासी मोमाफी ललितपुर को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया, जिस दौरान किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं मिली। टीम में अन्विता तिवारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ललितपुर तथा उप जिलाधिकारी मेहरौनी, क्षेत्राधिकारी पुलिस मेहरौनी, आबकारी निरीक्षक मैहरौनी बिपिन कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक पाली प्रशांत मित्तल एवं आबकारी निरीक्षक मड़ावरा  प्रशांत कुमार मय स्टाफ सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *