तुरना गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, समाज के गणमान्य लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक सुधार का दिया संदेश

Share
गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से देवकली ब्लॉक के ग्रामसभा तुरना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।यह श्रद्धांजलि सभा तुरना के पूर्व प्रधान एवं यादव महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष रामअवध यादव के चाचा के निधन के उपरांत आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती केवल आपसी एकजुटता से नहीं, बल्कि सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को समाप्त करने के सामूहिक प्रयास से होगी। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल ने उपस्थित लोगों को सामाजिक सुधार का संकल्प दिलाते हुए कहा कि समाज को तेरही, दहेज और नशा जैसी कुरीतियों से मुक्त बनाने के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृत्युभोज और अनावश्यक खर्च की परंपरा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ डालती है।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसी प्रकार दहेज प्रथा और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति परिवार एवं समाज दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। इन बुराइयों को समाप्त करने के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा।उन्होंने कहा कि यादव महासभा सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ भी अभियान चलाएगी। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में भी सामूहिक प्रयास किया जाएगा।सभा में पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव, प्रदेश महासचिव रमेश सिंह यादव, सपा नेता मार्कण्डेय यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव, सपा नेता कन्हैया यादव उर्फ पप्पू, यादव महासभा के नेता रामनगीना यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर आगे आना होगा। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *