*फिरोजाबाद*। परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली को दलाल-रहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, फिरोजाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बांदा सौरभ कुमार ने कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में बिचौलियों और अनाधिकृत व्यक्तियों के जमावड़े पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) गौरी शंकर ठाकुर ने बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय के अंदर और बाहर सफाई व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कवरेज और रिकॉर्डिंग क्षमता का भौतिक सत्यापन किया गया। कैमरों को सदैव सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/अधिकारी ने पंजीयन, प्रवर्तन और लाइसेंस समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर पटल प्रभारियों से जानकारी ली। आमजन के कार्यों को सुगमता से पूरा करने और कार्यालय अभिलेखों, रजिस्टरों व पत्रावलियों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान कार्यालय में आए आवेदकों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और पारदर्शी व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गया। मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को आगंतुकों के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
*लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण पर जोर*
निरीक्षणकर्ता अधिकारी ने चालक लाइसेंसों के निलंबन, फिटनेस समाप्त हो चुके स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबन तथा भारी और हल्के वाहनों के लंबित पंजीयन आवेदनों का अतिशीघ्र निस्तारण कराने को कहा। इस दौरान गौरी शंकर ठाकुर, प्रधान सहायक भरत सिंह, वरिष्ठ सहायक खुशीराम, कनिष्ठ सहायक प्रभाष कुमार, अभिनेन्द्र कुमार, शिवराम गुर्जर, आशा पाराशर, डीबीए मनोज कुमार समेत फोकॉम नेट प्रा. लि. के कर्मचारी उपस्थित रहे।