*फिरोजाबाद*। रसूलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 460 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, सोमवार को थाना रसूलपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यश बाबा गैस गोदाम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 460 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रशांत उर्फ जैकी पुत्र महीपाल गुप्ता निवासी गुरुदेव नगर, थाना रसूलपुर के रूप में की है। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना रसूलपुर में मुकदमा संख्या 458/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/
*पहले भी दर्ज हैं गंभीर मामले*
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2012 से 2026 तक एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, यूपी गुंडा एक्ट, मारपीट, घर में घुसकर मारपीट, धमकी और दहेज अधिनियम से संबंधित कुल 12 अभियोग दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के कई मामले शामिल हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, कांस्टेबल चक्रदमन पाराशर और कांस्टेबल प्रिशराज कंबोज शामिल रहे।