म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के छत्ताकरम टोला और ग्राम पंचायत चैरी के ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जियो, एयरटेल और बीएसएनएल किसी भी कंपनी का नेटवर्क ठीक से उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरी सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि नेटवर्क नहीं होने के कारण रात के समय विशेष रूप से परेशानी बढ़ जाती है। आपात स्थिति में 112 पुलिस सेवा और 108 एंबुलेंस तक फोन नहीं लग पाता।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इसका सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों पर पड़ रहा है। समय पर संपर्क नहीं हो पाने के कारण अस्पताल पहुंचने और उपचार कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में जल्द मोबाइल टावर लगवाकर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क आज बुनियादी सुविधा बन चुका है, ऐसे में लंबे समय से नेटवर्क से वंचित रखना गंभीर समस्या है। प्रदर्शन में अभय पटेल, राजेश कुमार, आरपी सिंह, महेंद्र खरवार, शंभूनाथ गोड़, विजय शंकर, कामेश्वर खरवार, राजू प्रजापति, उपेंद्र कुमार कुशवाहा, अजय कुमार, बेचन राम, बहादुर, रोहित, मुन्ना कुशवाहा, कमलेश कुमार, विनोद कुमार, उत्कर्ष गुप्ता समेत कई दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।