13 सितंबर को अनुप्रिया पटेल के सोनभद्र आगमन की तैयारियों पर हुआ मंथन

Share

सोनभद्र। अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय सोमनाथ मंदिर के सामने आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 13 सितंबर को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के सोनभद्र आगमन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अभिषेक चैबे ने कहा कि अनुप्रिया पटेल का सोनभद्र आगमन संगठन के लिए उत्साह और गौरव का अवसर है। उनके स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ जुटना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही तैयारियों में अनुशासन, आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपील की। सह मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनंद पटेल दयालु, पूर्व प्रदेश महासचिव व्यापार मंच नंदलाल, प्रदेश सचिव युवा मंच आलोक पांडेय व अभिषेक पटेल समेत अन्य अतिथियों ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि अनुप्रिया पटेल के भव्य स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। संगठन स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा व उत्साह के साथ जुटने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
संतोष पटेल बने जिला कार्यकारिणी सदस्य
बैठक के दौरान लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे जिला कार्यकारिणी सदस्य रिंकू गुप्ता के स्थान पर घोरावल निवासी संतोष पटेल को जिला कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। मुख्य अतिथि, सह मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव के पिता के निधन पर पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुण पटेल, प्रवीण त्रिपाठी व शिब्बू शेख, जिला महासचिव शिवदत्त दूबे व सुरेंद्र राजपूत, जिला सचिव रामधनी पटेल, श्यामसुंदर पटेल, बाबूराम पटेल, विजय पटेल, सतीश पटेल, सौरभ मौर्या, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *