प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं प्रत्येक वार्ड में हरिशंकरी रोपण से संबंधित विस्तृत कार्य योजना तैयार 

Share
 गढ़मुक्तेश्वर लोकभारती एवं सामाजिक संगठन तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया जिसमें आगामी 18 सितंबर 2026 को प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं प्रत्येक वार्ड में हरिशंकरी रोपण से संबंधित विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता PD अनवर शेख साहब ने की। कार्यक्रम में श्री कृष्ण आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी सर्वेश्वरआनंद जी महाराज ने समस्त सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति की सेवा से बढ़कर अन्य कोई सेवा नहीं है यह सेवा संसार की सर्वश्रेष्ठ सेवाओं में होती है। कार्यक्रम का संचालन लोकभारती के क्षेत्र संयोजक भारत भूषण गर्ग ने किया इस अवसर पर जिले के पर्यावरण प्रेमी सामाजिक संगठनों ने प्रतिभाग किया।   इस अवसर पर यह तय किया गया कि आगामी एक सप्ताह में सभी ब्लॉक एवं नगर पालिकाओं में स्थानीय बैठकों का आयोजन कर स्थान का  चिह्नीकरण करते हुए उनमें गड्ढा खुदान कराया जाएगा इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि सभी लोग एक बाई एक मीटर व्यास का गड्ढा खोदकर उसमें अच्छी तरीके से खाद मिलाएं ।यह समय वर्षा काल का चल रहा है इस समय लगाए हुए पौधे बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे। read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबैठक के प्रारंभ में लोक भारती के राष्ट्रीय सह सचिव  नीरज सिंह जी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लोक भारती के इतिहास एवं हरि शंकरी के महत्व के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि एक हरिशंकरी के पौधे में पूर्व दिशा में पीपल उत्तर दिशा में बरगद एवं पश्चिम दिशा में पिलखन का पौधा लगाकर सामूहिक रूप से एक पौधा तैयार हो जाता है जो मात्र पौधा ही नहीं वरन हजारों वर्षों के लिए ऑक्सीजन फैक्ट्री का निर्माण जल कलश की स्थापना पक्षियों के लिए भंडारा एवं मानव तथा जानवरों के लिए धर्मशाला का कार्य करता है।  इस अवसर पर सूबेदार जगदीश सिंह चौहान ने हरी शंकरी के महत्व को प्रकट करती हुई अपनी कविता के वाचन से सभागार को तालिया की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर टोली के जिला समन्वयक का कार्य अमित कौशिक एवं जिला संयोजक का दायित्व भारत भूषण गर्ग को दिया गया। इस अवसर पर मूलचंद आर्य विनोद कुमार टीकम सिंह राजेश कुमार गुलशन त्यागी जगमोहन शर्मा राजेश शर्मा पूर्व वारंट ऑफिसर मनवीर सिंह राजेश कुमार राजीव लोचन शर्मा विनोद कुमार मनोज आत्रे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *