बहराइच ( पयागपुर )। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य समय प्रसाद मिश्रा की माताजी के निधन के बाद उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। माताजी श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दद्दन मिश्रा की भाभी थीं। निधन की सूचना मिलते ही देवीपाटन मंडल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां और सामाजिक कार्यकर्ता आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।इसी क्रम में गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी समर्थकों के साथ मिश्रा परिवार के आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।इसके अलावा पयागपुर के राजा जैन विक्रम सिंह, यशवेंद्र विक्रम सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, बहराइच सांसद आनंद कुमार गोंड और सामाजिक कार्यकर्ता पंकज शुक्ला समेत कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।दिनभर आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान दद्दन मिश्रा, समय प्रसाद मिश्रा, राजन मिश्रा, प्रीति मिश्रा, विनय मिश्रा समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य बनाए रखने की सांत्वना दी।