बार सभागार में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 35 वाँ स्थापना वर्ष मनाया गया

Share
नगीना । अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 35 वे स्थापना वर्ष के अवसर पर नगीना बार एसोसिएशन के सभागार में परिषद की स्थानीय कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें परिषद की नीतियों व कामकाज पर प्रकाश डाला गया।सोमवार को नगीना बार एसोसिएशन के सभागार मे एल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता जयकिशन शर्मा की अध्यक्षता व महासचिव मौ.नईम की मुख्य उपस्थित में अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुख्य अतिथि राखी एडवोकेट ने विस्तृत रूप से परिषद के कार्य व उद्देश्य पर चर्चा की। इस अवसर पर परिषद से जुड़े वक्ताओं ने बताया कि परिषद की स्थापना 07 सितंबर 1989 को की गई जिसमें आज देशभर में हजारों सदस्य है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जो परिषद के मूल उद्देश्य को पूरा कर रहे है परिषद का मकसद अधिवक्ताओं की बार एसोसिएशन के काम काज मे हस्तक्षेप नहीं बल्कि शोषित व किसी भी वजह से न्याय से वंचित लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। परिषद के नगीना संयोजक अंबरीश कुमार के संचालन मे आयोजित इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से राखी एड., देवेन्द्रपाल एड., आनंद जंघाला एड., प्रीति चौहान एड., मो.नईम एड. (महासचिव बार एसोसिएशन नगीना), शरद थापन, फरीद अहमद ख़ान एड,  प्रमोद शर्मा एड,(ADGC) एवं परिषद के सह संयोजक पंकज कुमार एड. व विपिन कुमार बिश्नोई एड., नवनीत कुमार एड. अजय कुमार एड.,  क्षितिज कुमार (ADGC), सोनाक्षी एड., अंशु बिश्नोई एड., हेमंत कुमार एड.,  नीरज गौड़ एड., अनूप कुमार एड.,  आदित्य कुमार एड.,  प्रदीप कुमार एड.,  प्रेम कुमार शर्मा एड,  कोमल कुमार एड. आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगीना बार के अधिकांश अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *