गायत्री शक्तिपीठ गोयल में नारी उत्कर्ष सम्मेलन आयोजित

Share
भदोही। गायत्री शक्तिपीठ गोयल में गायत्री परिवार की ओर से रविवार को नारी उत्कर्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ औराई विधायक की पत्नी सरोज भास्कर ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में इंदु मिश्रा ने आओ, गणेश संस्कारवान पीढ़ी विषय पर वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक जानकारी देते हुए कहा कि गर्भ में पल रहे शिशु पर माता के आचार-विचार एवं व्यवहार का गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु ने अपनी माता के गर्भ में ही चक्रव्यूह का ज्ञान प्राप्त किया था। माता सीता ने भी गर्भकाल से ही लव-कुश को संस्कार देकर प्रतिभासंपन्न बनाया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इसी प्रकार हमारी माताएं और बहनें भी संस्कारवान एवं प्रतिभाशाली संतानों का निर्माण कर सकती हैं। स्नेहलता दुबे ने बहनों का आह्वान करते हुए कहा कि नारी शक्ति को समाज के नवनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आध्यात्मिक मार्ग की पदप्रदर्शक बनना चाहिए। वहीं पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री यज्ञ एवं संस्कारों के माध्यम से भोजन को प्रसाद बनाकर घर के वातावरण को पवित्र एवं सकारात्मक बनाया जा सकता है। इस मौके पर किरण सिंह, अर्चना पटेल, रुपाली जायसवाल, राजनीती तिवारी, रोशनी तिवारी, राजेंद्र यादव, दूधनाथ पटेल एवं रामशृंगार पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *