सीएमओ संतोष कुमार चक ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण

Share
भदोही। सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने रविवार को ममहर और गिर्दबड़ागांव में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद पाए गए, जिस पर सीएमओ ने संतोष जताया। ममहर पीएचसी पर लगे मेले में कुल 68 मरीजों की ओपीडी हुई और 13 मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं। सीएमओ ने वहां मौजूद मरीजों से बात कर दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ बढ़ते मौसमी बुखार और स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को उपचार के साथ-साथ स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक करें। गिर्दबड़ागांव में निरीक्षण के दौरान एएनएम मौजूद मिली। पूछताछ में एएनएम ने बताया कि आशा कार्यकर्ता सुबह आई थीं और दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी के बाद चली गईं, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित थीं। सीएमओ ने अनुपस्थिति को लेकर संबंधित विभाग को सूचना देने की बात कही।सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्देश्य ग्रामीणों को गांव के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी कार्मिकों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *