भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय, सरपतहां ज्ञानपुर में रविवार को जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामअवध मिश्र एवं कार्यवाहक अध्यक्ष विजय पासी का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव कमल तिवारी ने कहा कि पार्टी में जबरदस्त ताकत है और कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह एवं ऊर्जा है। यदि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए तो आने वाले समय में पार्टी और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए धनंजय दुबे ने संगठन को ब्लॉक, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय करने की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर राहुल तिवारी, संतोष दुबे, विपिन बिहारी मिश्र, राजेश पांडेय, डॉ.नीरज कुमार दुबे, अमित मिश्र, राज पासी, अजीत पासी, अक्षय पासी, बजरंगी पासी, सुरेश पासी, मनोज पासी, विकास पासी, सुग्रीव पासी, राजेश पासी, साहिल पासी, पवन पासी, सौरभ पासी, विष्णु पासी एवं अंतिम पासी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।